Friday, October 12, 2012

SAMMAN SAMAROH SAMPANNA (सम्मान समारोह संपन्न):

झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर मुख्यालय स्थित विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान के बैनर तलेदेश में चोटी के संस्थानों में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौधोगिकीसंस्थान सूरत परिसर में हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर एस.वी.एन.आई.टी. –सूरत के छात्र कुमार रंजन, मृत्युंजय मिश्रा, रवि मोहन एवं एन.आई.टी.-मेघालय के छात्र अवधेश गर्ग एवं छात्रा अंकिता ब्रह्मचारी को हिन्दी में विशेष अभिरुचि रखने एवं राजभाषा प्रचार-प्रसार में सक्रियता   कर रहे सराहनीय प्रयासों के लिए “ हिन्दी सेवी सम्मान  पुरस्कार  की मानद उपाधि से अलंकृत व विभूषित किया गया |


ज्ञात हो कि विवेकानंद संस्थान द्वारा महान संगीतज्ञ रवींद्र जैनक्रिकेटर सौरभ गांगुली,लन्दन के डैनियल ब्रेटडब्लू. डब्लू. ई. के फोटोग्राफर एम. के. मखारियाएस. चंद एंड कंपनीनवनीत पब्लिकेसंसस्वदेशी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व व संगठनों को पुरस्कृत किया जा चुका है |



यह पुरस्कार विवेकानंद संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्ण पुरस्कारस्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार व विद्यावारिधि पुरस्कार विजेता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के निर्णयनुसार चंद्रशेखर प्रसाद (का. अध्यक्ष गुजरात प्रभाग ) ने  कई वर्षों से राजभाषा हिन्दी की सेवा कर रहे छात्रा-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया |
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप आकाशवाणी सूरत की प्रमुख आम्रपाली देशाई जी मौजूद थी उन्हीं  के कर-कमलों से उक्त छात्रों को सम्मानित किया गया | सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.जी.पी शर्माभारतीय संस्कृति परिषद् के अंतर्गत म्यांमार में हिन्दीभाषा व संस्कृति के प्रतिनिधि चुने गये हैं उन्होने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सम्मानित होने वाले व्यकतित्व को अपनी मंगलकमानाएँ अर्पित की |